Monday, April 4, 2016

दोस्ती साईकिल से २५: आँठवा शतक


दोस्ती साईकिल से १: पहला अर्धशतक
दोस्ती साईकिल से २: पहला शतक
दोस्ती साईकिल से ३: नदी के साथ साईकिल सफर
दोस्ती साईकिल से ४: दूरियाँ नज़दिकीयाँ बन गईं. . . 
दोस्ती साईकिल से ५: सिंहगढ़ राउंड १. . . 
दोस्ती साईकिल से ६: ऊँचे नीचे रास्ते और मन्ज़िल तेरी दूर. . . 
दोस्ती साईकिल से ७: शहर में साईकिलिंग. . . 
दोस्ती साईकिल से ८: सिंहगढ़ राउंड २! 
दोस्ती साईकिल से ९: दूसरा शतक. . . 
दोस्ती साईकिल से १०: एक चमत्कारिक राईड- नर्वस नाइंटी!  
दोस्ती साईकिल से ११: नई सड़कों पर साईकिल यात्रा!  
दोस्ती साईकिल से १२: तिसरा शतक- जीएमआरटी राईड 
दोस्ती साईकिल से १३: ग्रामीण सड़कों पर साईकिल राईड
दोस्ती साईकिल से: १४ "नई साईकिल" से नई शुरुआत
दोस्ती साईकिल से: १५: औंढा नागनाथ के साथ चौथा शतक
दोस्ती साईकिल से: १६: पाँचवा शतक- लोअर दुधना डैम
दोस्ती साईकिल से: १७: एक ड्रीम माउंटेन राईड- साक्री से नन्दुरबार
दोस्ती साईकिल से: १८: तोरणमाळ हिल स्टेशन पर साईकिल ट्रेक!
दोस्ती साईकिल से: १९: हौसला बढ़ानेवाली राईडस!
दोस्ती साईकिल से: २०: इंज्युरी के बाद की राईडस
दोस्ती साईकिल से: २१: चढाई पर साईकिल चलाने का आनन्द
दोस्ती साईकिल से: २२: सिंहगढ़ राउंड ३ सिंहगढ़ पर फतह!
दोस्ती साईकिल से: २३: नई हैं मन्जिलें. . नए है रास्ते नया नया सफर है तेरे वास्ते. . .
दोस्ती साईकिल से: २४: अप्रैल की गरमी में १४८ किलोमीटर



आँठवा शतक

११ अप्रैल २०१५ को १४८ किलोमीटर साईकिल चलायी और उसके बाद लिफ्ट ले कर औरंगाबाद पहुँच गया| वैसे यहाँ से और आगे साईकिल पर जाने का विचार था| पर कल की थकान के बाद वह छोडना पड़ा| अगले दिन जल्दी उठ कर औरंगाबाद के पास के हिल्स पर जाने की इच्छा थी| पर सुबह जल्दी न उठने के कारण वह नही हो पाया| बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय ऐसी छोटी छोटी गलतियाँ भी महंगी होती है| सातत्य का अपना महत्त्व होता है| अगर 'यहाँ' आलस करूँगा, तो 'वहाँ' कीमत चुकानी होगी. . . खैर| औरंगाबाद में एक साईकिल मॉल में गया| यहाँ काफी एक्सेसरीज थी| लेकिन उतनी ही महंगी| साईकिलिंग के सम्बन्ध में आजकल कुछ लोग बहुत पैसे खर्च भी करते हैं| पचास हजार की साईकिल और तीन- चार हजार की एक्सेसरीज आम बात है. .





साईकिल के तकनिकी पहलूओं को धीरे धीरे सीख रहा हूँ| यह भी उतना ही‌ आवश्यक है| क्यों कि लदाख़ जैसे प्रदेश में सोलो साईकिल चलानेवाले को आल राउंडर होना पड़ता है- चलानेवाला वही, पंक्चर करनेवाला वही, मेकेनिक वही और डाक्टर भी वही! इसलिए सब तरह से तैयारी कर रहा हूँ| और उसी लिए इतनी धूप में भी साईकिल चला रहा हूँ| और कई बार खराब सड़कों पर भी चला रहा हूँ| ऐसे में और एक बड़ी राईड के लिए निकला| परभणी- जिंतूर- सिद्धेश्वर डैम- औंढा कार्नर- झिरो फाटा- परभणी ऐसा रूट लिया| पहले तो अन्दरूनी सड़कों से जानेवाला था, लेकिन उतना हौसला नही हुआ और उतनी सटीक जानकारी भी नही मिली|




एक बोरे में साईकिल का मुख्य हिस्सा!

जिन्तूर तक पहले भी गया हूँ| सुबह जल्दी निकलने के बाद जिन्तूर में नाश्ता किया| भीषण गर्मी है, इसलिए ओआरएस लगातार ले रहा हूँ| लेकिन उसके विशिष्ट स्वाद से धीरे धीरे ऊब आती है| इसलिए एक बोतल सादे पानी की भी रखी है| जिन्तूर के बाद पेट में तकलीफ होनी लगी और लूज मोशन की तकलीफ भी हुई| पेट्रोल पंप बड़ा काम आया! और अधिक ओआरएस लिया और आगे बढ़ा| जिन्तूर- औंढा जानेवाली यह सड़क बहुत देखी नही है| इसमें छोटी मोटी‌ चढाई है| आगे इस सड़क से थोड़ी दूरी पर सिद्धेश्वर डैम आता है| उस सड़क की पूछताछ करनी पड़ी| स्थानीय लोग अक्सर सही जानकारी नही दे पाते हैं| हमारे देश में कौनसी जगह कहाँ है यह वैज्ञानिक तरीके से बताना बहुत मुश्किल है! खैर!

आगे बढ़ता गया| दोपहर की गर्मी बहुत है| जल्द ही डैम के पास गया| यहाँ बहुत बच्चे पीछे लगे| एक- दो बच्चों ने साईकिल भी चलायी| साईकिल चलाते समय वाकई बच्चों का बहुत साथ मिलता है| उनकी प्रतिक्रियाएँ और उनके चेहरे देखने लायक होते हैं! अब अच्छी खासी थकान हो रही है| साईकिल चलाना धीरे धीरे कठिन हो रहा है| औंढा कार्नर पर एक होटल में अच्छा खाना खाया| राईड शुरू कर सात घण्टे हुए हैं और ९० किलोमीटर पूरे हो गए हैं| इसके बाद का चरण कठिन जाएगा| हालाकी सड़क पर यातायात बहुत कम होने के कारण चलाने में सुकून मिल रहा है|



डैम तक की सड़क मैप में नही है

थोड़ी देर बाद ऐसी नौबत आयी कि कुछ देर एक जगह पर थोड़ी देर विश्राम किया| कुछ देर शवासन किया और छाँव का आनन्द लिया और आगे बढ़ा| धीरे धीरे घर पास आ रहा है| झिरो फाटा पर नाश्ता किया| अब सिर्फ बीस किलोमीटर बचे हैं| लेकिन आगे निकलते ही पंक्चर हुआ! पहले तो हवा भर कर आगे बढ़ा| लेकिन पंक्चर ही है| इतनी गर्मी और थकी माँदी हालत में उसे ठीक करना होगा! लेकिन यही तो असली तैयारी होगी| पंक्चर निकाला| हाथों में बिल्कुल सफाई नही है, जैसे टूटी फूटी भाषा बोल रहा हूँ| जैसे तैसे पंक्चर बन गया और आगे बढ़ा| लेकिन. . . थोड़ी ही देर में वही हालत| अब घर मुश्कील से आठ किलोमीटर दूर है| लेकिन अब इतना थक गया हूँ कि कुछ सुझ नही रहा है| पंक्चर निकालने का प्रयास किया| लेकिन नही बन पाया| हवा उतर रही है| वैसे तो हवा भर कर भी जा सकता था- हर तीन- चार किलोमीटर के बाद हवा भरनी होगी- लेकिन उतना सोच नही पाया और सीधा लिफ्ट ले कर चल गया| इतनी बड़ी राईड करने के बाद आखरी आंठ किलोमीटर के लिए लिफ्ट लेनी पड़ी| कुल १३५ किलोमीटर हो गए- यह आंठवा शतक रहा| लेकिन समय भी बहुत लगा| सुबह छह बजे निकला, अब शाम के पाँच बज रहे हैं| लेकिन असली राईड में आनेवाले अनुभव की झलकी जरूर मिली| इस राईट के फोटो मिस हो गए हैं, इसलिए फोटो देने में असमर्थ हूँ|



अगला भाग २६: २०१५ की लदाख़ साईकिल यात्रा की तैयारी

No comments:

Post a Comment

आपने ब्लॉग पढा, इसके लिए बहुत धन्यवाद! अब इसे अपने तक ही सीमित मत रखिए! आपकी टिप्पणि मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है!