Showing posts with label उबंटू. Show all posts
Showing posts with label उबंटू. Show all posts

Friday, October 14, 2016

उबंटू- लिनक्स के साथ तीन साल पूरे हुए . . .


लिनक्स (Linux) इस प्रकार की ऑपरेटिंग सिस्टम उबंटू (UBUNTU) साथ तीन साल पूरे हुए! हम में से अधिकतर लोग लैपटॉप या डेस्कटॉप पे विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग करते होंगे| मोबाईल पर आज कल एंड्रॉईड ऑपरेटिंग सिस्टम अधिकतर चलती है| जब तीन चार साल पहले उबंटू लिनक्स के बारे में पता चला तो लगता नही था कि मै इसका इस्तेमाल कर सकूँगा| लेकिन धीरे धीरे इसे आत्मसात कर लिया और इसके फल भी चखे! थोड़े कड़वे और ज्यादा मिठे! आज इस सफर को याद करता हूँ|

उबंटू यह लिनक्स या युनिक्स बेस की ऑपरेटिंग सिस्टम का एक इंटरफेस हैं| या कहिए लिनक्स/ युनिक्स पद्धति का एक वर्शन है| उबंटू शब्द झुलू- आफ्रिकी भाषा से आता है और उसका अर्थ मानवीय परस्पर नाता या मानवीय दया होता है| यह एक दूसरे के साथ जुड़ाव दर्शाता है| सॉफ्टवेअर में काम करनेवाले मेरे प्रिय मित्र ने मेरी जानकारी में पहली बार उबंटू का अंगीकार किया| पहले वह भी विंडोज का प्रयोग करता था, फिर उसने विंडोज छोड कर उसके कंप्युटर पर उबंटू‌ डाल दिया| तब उसने मुझे धीरे धीरे उबंटू के बारे में बताना शुरू किया|