Showing posts with label Cycling Satara Thoseghar सातारा ठोसेघर सायकल. Show all posts
Showing posts with label Cycling Satara Thoseghar सातारा ठोसेघर सायकल. Show all posts

Thursday, November 9, 2017

योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ७: छटा दिन- सज्जनगढ़- ठोसेघर- सातारा


योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा १: असफलता से मिली सीख 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा २: पहला दिन- चाकण से धायरी (पुणे) 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ३: दूसरा दिन- धायरी (पुणे) से भोर 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ४: तिसरा दिन- भोर- मांढरदेवी- वाई 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ५: चौथा दिन- वाई- महाबळेश्वर- वाईयोग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ६: पाँचवा दिन- वाई- सातारा- सज्जनगढ़७: छटा दिन- सज्जनगढ़- ठोसेघर- सातारा
 



इस यात्रा का सम्बन्ध ध्यान- योग से किस प्रकार है, यह जानने के लिए यह पढ़िए|

३ अक्तूबर की सुबह| सज्जनगढ़ से सुबह का नजारा भी देखने लायक है| अच्छा विश्राम होने के कारण ताजगी महसूस कर रहा हूँ| सुबह साड़े छह बजे निकला, निकलते समय सज्जनगढ़ पर छोटा सा योगदान भी दिया| रात में तेज़ बारीश हुई है| मेरी साईकिल तो ठीक होगी ना?‌ साईकिल ठीक ही है| जल्दी से निकला| लेकीन नजारे ऐसे हैं कि बार बार फोटो खींचने के लिए रूक रहा हूँ| जल्द ही मुख्य सड़क पर पहुँचा| अब आज का पहला पड़ाव- ठोसेघर जलप्रपात यहाँ‌ से लगभग दस किलोमीटर पर है| लेकीन यह पूरा रास्ता चढाई का है| सड़क बहुत ही बढिया है और सुबह का विराना! ऐसी दूर तक चढाईभरी सड़क देख कर लदाख़ की याद आ रही है| इस चढाई से मुझे कुछ भी दिक्कत नही हो रही है| आराम से आगे जा रहा हूँ| चारों ओर नजारे ही नजारे!