Showing posts with label राजगड. Show all posts
Showing posts with label राजगड. Show all posts

Friday, November 27, 2015

दोस्ती साईकिल से ६: ऊँचे नीचे रास्ते और मन्ज़िल तेरी दूर. . .

दोस्ती साईकिल से १: पहला अर्धशतक
दोस्ती साईकिल से २: पहला शतक
दोस्ती साईकिल से ३: नदी के साथ साईकिल सफर
दोस्ती साईकिल से ४: दूरियाँ नज़दिकीयाँ बन गईं. . . 
दोस्ती साईकिल से ५: सिंहगढ़ राउंड १. . .
 
ऊँचे नीचे रास्ते और मन्ज़िल तेरी दूर. . .

सिंहगढ़ से आने के बाद एक दिन तक ऊर्जा बहुत क्षीण हुई| साईकिल को शरीर अभी पूर्ण रूपेण अभ्यस्त न होने के कारण थोड़ा बुखार जैसा भी लगा| उस दिन तो और किसी बड़ी राईड की इच्छा ही मिट गई| पर जल्द ही दूसरी बड़ी राईड की योजना बनायी| सिंहगढ़ पर जाने के चार दिन बाद १९ अक्तूबर २०१३ को अगली राईड के लिए निकला| इस बार भी एक बड़े घाट की योजना बनायी| पुणे से लदाख़ में साईकिलिंग के लिए जानेवाले लोग सिंहगढ़ के साथ पाबे घाट नाम के स्थान पर भी जाते हैं| इसलिए यहाँ जाना तय किया| साथ ही एक किला- तोरणा- देखने का भी विचार है|