Showing posts with label
सायकल यात्रा योग ध्यान पुणे साईकिल यात्रा cycle meditation yoga.
Show all posts
Showing posts with label
सायकल यात्रा योग ध्यान पुणे साईकिल यात्रा cycle meditation yoga.
Show all posts
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा १: असफलता से मिली सीख
२:
पहला
दिन-
चाकण
से धायरी (पुणे)
२८
सितम्बर| सुबह
जल्द उठ कर निकलना है|
आज पहला दिनहै, लेकीन
सामान बान्धना,
सब चीज़ें
साथ में रखना इसकी तैयारी पहली
की है| इसलिए
सुबह आराम से निकला|
मन बिल्कुल
शान्त है| कल
से कुछ भी तनाव नही है|
बिजनेस एज
युज्वल जैसा ही लग रहा है|
पूरा उजाला
होने के पहले पौने छे बजे निकला
हूँ| आज
का पड़ाव वैसे बहुत छोटा है|
पहले कई बार
यह दूरी पार भी की है|
करीब सवा
तीन घण्टों में पहुँचूंगा
ऐसी उम्मीद है|
सुबह
का सन्नाटा, हल्की
सी ठण्ड और ताज़गी!
और एक अन्जान
यात्रा का आरम्भ!
मन में अपनेआप
गीत गूँजने लगा-
तुम इतना
जो मुस्कुरा रहे हो,
क्या ग़म है
जिसको छुपा रहे हो!
उसके बाद
अपने आप पूरा गाना बजता गया
और मै सुनता गया|
अगर कोई
गाना- सिर्फ
उसके बोल नही,
उसका पूरा
संगीत अगर याद हो,
तो मन ही मन
ऐसा गाना सुनने में बड़ा मज़ा
आता है| इसके
बाद दूसरा गाना मन में बजने
लगा- तू
मेरे साथ साथ आसमाँ से आगे चल,
तुझे पुकारता
है तेरा आनेवाला कल,
नई हैं
मन्जिलें, नए
हैं रास्ते, नया
नया सफर है तेरे वास्ते!
 |
| पहली नदी- इन्द्रायणी! |