Showing posts with label चंद्रमा- मंगल पिधान occultation. Show all posts
Showing posts with label चंद्रमा- मंगल पिधान occultation. Show all posts

Sunday, April 18, 2021

चंद्रमा और मंगल की लुका छुपी

सभी को नमस्ते| सब लोग ठीक होंगे ऐसी आशा करता हूँ| कल १७ अप्रैल की शाम को आकाश में चंद्रमा और मंगल ग्रह की सुन्दर लुका छुपी दिखाई दी| कुछ देर तक मंगल चंद्रमा के पीछे छुप गया था और बाद में बाहर आया| इसे वैज्ञानिक भाषा में occultation- पिधान कहते हैं| यह एक तरह का चंद्रमा ने किया मंगल ग्रह का ग्रहण ही था|

शाम को जब सूरज डूबा तब पहले से ही मंगल चंद्रमा के पीछे जा चुका था| ठीक ७ बज कर २१ मिनट पर वह चंद्रमा के बिम्ब के पीछे से दिखाई देने लगा| मेरी टेलिस्कोप से इस सुन्दर दृश्य के फोटो और विडियोज लेने का अवसर मिला| आँखों से भी यह दृश्य दिखाई दिया| लेकीन चंद्रमा मंगल से अत्यधिक तेजस्वी होने के कारण मंगल खुली आँखों से दिखाई देने के लिए और समय लगा और चंद्रमा से कुछ दूर आने के बाद ही मंगल दिखाई देने लगा| इन फोटोज और विडियोज का जरूर आनन्द लीजिए|