Showing posts with label परभणी. Show all posts
Showing posts with label परभणी. Show all posts

Thursday, June 4, 2026

South India cycle expedition 20: Pudducherry- Chennai 150 kms

✪ ECR and company of the Bay of Bengal
✪ Strong head winds
✪ The Theosophical Society- Historical institution
✪ Really, I am to stop this journey?
✪ Conclusion of the cycle initiative in Chennai branch of “Niramay”
✪ Completed 1861+ kms in 20 days as planned
✪ Success of the team work and accomplishment of objectives

Hello. Morning of 31st January! The last day! I am feeling happy and also sad! This journey which took me to so many nice people, institutions, sadhakas, amazing nature and incredible India- this journey is going to finish today! And the distance apt for the last day along with the Theosophical Society and also today's challenge! The distance is more. But along with that, there is coastal humidity and opposite side winds! So the last day ride is going to be exciting. 




Saturday, May 10, 2025

Everlasting Grace!

Snehprabha! Prabha means light. But if it is only light, then sometimes it can become harsh. Light can create heat. But if along with light there is warmth of the heart i.e. Sneh, then the light becomes gentle. Sneh also means oil. When there is such light with gentle affections, then it soothes. And maybe due to such gentleness with light, such a person can remain positive even in the middle of great deal of sorrow and pain and can shine like a gentle flame!

My grandmother- Smt. Snehprabha Narayanrao Welankar lived for more than nine decades. Her three brothers fought in Europe and Africa during the World War II! She witnessed times right from the English to the Android! Life and times changed so much, but she adjusted happily and she always remained contemporary! She had to endure untimely and painful deaths of her son, son in law and also her daughter. But she remained strong. Due to dementia, my grandfather forgot her and later on he left us. Their togetherness of sixty years ended. But she remained positive. She had to closely experience severe illness of her second daughter, she was a constant witness to her pain. But she remained unmoved. Despite of so many harsh and unwanted experiences in life, she always remained happy and satisfied. My Grandmother! Despite of so many adversities by life, she was always smiling and cheerful! Her granddaughter’s father in law had said this when she was 92, “You look so fresh! Even today you are so beautiful, then how you must have been at earlier times!”


Thursday, December 27, 2018

एचआयवी एड्स इस विषय को लेकर जागरूकता हेतु एक साईकिल यात्रा के अनुभव: १४. रिसोड से परभणी

१४. रिसोड से परभणी
 

इस लेख माला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

२५ नवम्बर की सुबह! इस यात्रा का आखरी दिन है| आज परभणी में समापन कार्यक्रम होनेवाला है| इस साईकिल यात्रा में अन्तिम दिन कब आता है, यह डेस्परेशन तो बिल्कुल नही था, लेकीन एक रोमांच जरूर है| और यह रोमांच आज भी जारी रहेगा| क्यों कि आज कुछ दूरी मुझे अज्ञात सड़क से पार करनी है| अज्ञात या जिसकी स्थिति अज्ञात है, ऐसी सड़क| और आगे भी बीच बीच में कम दर्जे की सड़क मिलेगी, जिससे आज का यह चरण थोड़ा अधिक समय लेगा| रिसोड ग्रामीण रुग्णालय में श्री निखाडे सर के घर चाय पी कर निकला| कल निखाडे सर ने बताया था कि एक जमाने में जब रिसोड अकोला जिले में था, तब यहाँ की पोस्टींग पनिशमेंट समझी जाती थी! क्यों कि रिसोड एक तरह से काफी दूर दराज का इलाका है| उजाला होते होते निकला| रिसोड से साखरा और हत्ता गाँव की सड़क से येलदरी जाऊँगा| शुरू में लोणार की ओर जानेवाली सड़क है| लेकीन क्या माहौल है! बिल्कुल सुनसान सड़क, बहुत देर में कोई वाहन मिल रहा है| और सब तरफ खेत- कुदरत का राज! कुछ किलोमीटर तक तो सड़क अच्छी है, यह पता था| असली मज़ा उसके बाद शुरू होगा!





Thursday, October 11, 2018

'योग जिज्ञासा: एटलस सायकलीवर योग यात्रा विशेषांक'

नमस्कार. नुकतंच जालना येथे 'योग संमेलन' झालं. चैतन्य योग केंद्र जालना व निरामय योग प्रसार व संशोधन केंद्रातर्फे आयोजित ह्या योग संमेलनामध्ये 'योग जिज्ञासा: एटलस सायकलीवर योग यात्रा विशेषांक' प्रकाशित करण्यात आला. गेल्या मे महिन्यामध्ये परभणी- जालना- औरंगाबाद व बुलढाणा जिल्ह्यात ५९५ किमी सायकल प्रवासातून विविध योग साधकांसोबत झालेल्या भेटी, त्यांचे अनुभव, ठिकठिकाणची योग केंद्रे/ योग साधक ह्यांचे पत्ते व संपर्क क्रमांक ह्यांचे तपशील असलेला हा विशेषांक आहे. योगामुळे आयुष्यात काय फरक पडला, हे २७ साधक- साधिकांच्या अनुभवातून आपल्याला कळतं. त्याबरोबरच मराठवाडा भागातल्या अनेक ठिकाणच्या योग केंद्रांची व योग- साधकांची माहितीही मिळते. हा विशेषांक प्रत्येक योग प्रेमी व सायकल प्रेमीच्या संग्रही असावा असा आहे.

हे पुस्तक कुठे मिळेल:

निरामय योग प्रसार व संशोधन संस्था, गोरेकाका भवन, अक्षदा मंगल कार्यालयाजवळ, विद्यापीठ रस्ता, परभणी ४३१४०१. सहभाग मूल्य रू. १००/-.
हे पुस्तक ऑनलाईन हवं असल्यास संस्थेच्या खात्यात पेमेंट करून पुढील मेलवर पावती व आपला पूर्ण पत्ता पाठवून संपर्क करता येईल. कूरियरने आपल्याला पुस्तक पाठवले जाईल.

डॉ. धीरज देशपांडे 09420033773, 08329595332 drdddeshpande@gmail.com
श्री. राहुल झांबड 09028968879, 09422968870 rahulzambad2014@gmail.com

संस्थेच्या बँक खात्याचे तपशील:

A/c no. 60116294640 Nirmaya yog Prasar and sanshodhan Kendra Parbhani Bank of Maharashtra Parbhani main branch, Parbhani IFSC code MAHB0000103

धन्यवाद! हे पुस्तक आपण घेऊ शकता किंवा आपल्या जवळच्या सायकलप्रेमी/ योग प्रेमींना भेट म्हणूनही देऊ शकता.
 
 

Saturday, June 30, 2018

एटलस साईकिल पर योग- यात्रा भाग १३: यात्रा समापन (अंतिम)

१३:‌ यात्रा समापन (अंतिम)
 

योग साईकिल यात्रा २१ मई को सम्पन्न हुई| ग्यारह दिनों में लगभग ५९५ किलोमीटर साईकिल चलाई और ग्यारह जगहों के योग साधकों से मिलना हुआ| मेरे लिए यह बहुत अनुठा और विलक्षण अनुभव रहा| इस यात्रा पर अब संक्षेप में कुछ बातें कहना चाहता हूँ| शुरुआत करता हूँ आने के बाद परभणी में निरामय की टीम और परभणी के योग साधकों के साथ हुई चर्चा से| परभणी के निरामय की टीम को मैने मेरे हर दिन के अनुभव कहे| हर जगह पर मिले योग साधकों के बारे में मेरा निरीक्षण बताया| हालांकी सिर्फ एक ही दिन मिलने से बहुत कुछ जाना नही जा सकता है| लेकीन चूँकी मेरा सामाजिक संस्था के क्षेत्र में अनुभव रहा है, कई बातें मैने हर जगह पर देखी| हर जगह के साधक और टीम या टीम का अभाव भी देखा| ये निरीक्षण सिर्फ मेरी एक प्रतिक्रिया के तौर पर देखिए, इसे एक ठोस राय मत मानिए, ऐसा भी मैने कहा| हर जगह बहुत से लोग रोज मिलते रहे| लोगों ने बहुत सारी बातें भी कहीं| लेकीन जो कहा क्या वही वास्तव है, यह भी मुझे देखना था| जैसे चर्चाओं में कई लोग कहते थे कि हम इतने बारीकी से और इतने नियमित रूप से योग करते हैं| जब भी कोई ऐसा कहता, तब मै उसके शरीर को देखता| हमारा मन झूठ बोल सकता है, लेकीन शरीर कभी झूठ नही बोलता| कई जगहों पर शरीर ने ऐसी बातों को प्रमाण नही भी‌ दिया| तब मै समझता था कि जब कई लोग सुनने के लिए होते हैं, तो कुछ इन्सान अन्यथा जो नही कहेंगे, वैसी बातें भी कह जाते हैं| खैर| इसलिए मेरी यात्रा और मेरे सभी अनुभवों के बारे में मैने मेरी प्रतिक्रियाएँ निरामय टीम को दी| हर जगह का कार्य, वहाँ के कार्यकर्ताओं की‌ समझ, उनके कार्य की गहराई आदि पर मेरा जो कुछ छोटा सा निरीक्षण रहा, वह मैने उन्हे कहा| साथ में यह भी‌ बताया कि मैने इस यात्रा में क्या किया और क्या मै कर नही सका| जैसे चर्चा का संचालन करना या सम्भाषण करना मेरा गुण नही है| इसकी कमी एक- दो जगहों पर मुझे महसूस हुई|‌ कहीं कहीं पर थकान के कारण मेरा सहभाग उतना अधिक नही रहा| यह भी निरामय टीम को बताया|





Thursday, June 28, 2018

एटलस साईकिल पर योग- यात्रा भाग १२: मानवत- परभणी

१२: मानवत- परभणी
 

योग साईकिल यात्रा का अन्तिम दिन- २१ मई की सुबह| आज यह यात्रा समाप्त होगी! मेरे लिए यह पूरी यात्रा और हर पड़ाव बहुत अनुठे रहे है| मेरे लिए बहुत कुछ सीखने जैसा इसमें मिला| बहुत लोगों से और साधकों से मिलना हुआ| कुल मिला कर एक अविस्मरणीय यह यात्रा रही है| इसके बारे में विस्तार से अगले अन्तिम लेख में बात करूँगा| अभी बात करता हूँ इस यात्रा के साईकिल चलाने के अन्तिम दिन की| मानवत- परभणी दूरी छोटी है, इसलिए रास्ते में रूढि गाँव के योग- शिविर पर जाना हुआ| मानवत से इस शिविर तक मेरे साथ श्री पद्मकुमारजी कहेकर जी भी आए| रूढ़ी गाँव में स्वामी मनिषानन्द जी‌ का आश्रम है और यहाँ पर मिटकरी सर योग शिविर लेते हैं| मिटकरी सर से कल मिलना भी हुआ था| सुबह छह बजे इस शिविर में पहुँचा| लगभग पच्चीस- तीस बच्चे योग कर रहे हैं|‌ थोड़ी उनसे बातचीत की| आश्रम में स्वामीजी से मिलना हुआ| उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ| यह भी इस यात्रा की एक खास बात रही|‌ कई तरह के एनर्जी फिल्डस और डॉ. प्रशान्त पटेल अर्थात् स्वामी प्रशांतानंद जी जैसे कई दिग्गज साधकों का भी सत्संग मिला| 





Monday, November 16, 2015

दोस्ती साईकिल से २: पहला शतक



दोस्ती साईकिल से १: पहला अर्धशतक



पहला शतक

साईकिल पर पहला अर्धशतक पूरा करने के बाद शतक का इन्तजार कुछ ज्यादा लम्बा हुआ| आरम्भिक यात्राओं के बाद कुछ हप्तों तक बाहर जाना हुआ| इसलिए करीब एक महिना साईकिल दूर ही रही| आखिर कर जुलाई के बाद सितम्बर महिने में ही साईकिल चलाने का मौका मिला| इतने दिन साईकिल चलाने के बारे में डे- ड्रिम कर रहा था! अब देखना है कैसे चला पाता हूँ|

पेट्रोल के दाम तो पहाड़ से भी अधिक ऊँचाईयों को छू रहे हैं। ऐसी स्थिति में साईकिल एक सशक्त विकल्प के रूप में सामने आती है। साईकिल कई मायनों में उपयोगी है। एक तो इन्धन खर्चे की बचत। यह एक अच्छा व्यायाम भी है। तथा इससे हमारे जीवन का नियंत्रण करनेवाली तथाकथित आधुनिक जीवनशैली की बेहुदा रफ्तार को भी नियंत्रण में लाया जा सकता है। मंजिल से अधिक रोमांच सफर में आता है। तो फिर काहे को भेडचाल की तरह हर समय छोटे मोटे लाभ की ओर दौडना? चलिए, एक साईकिल उठाते है और शुरू करते है यात्रा।





२ सितम्बर २०१३. दोपहर अचानक साईकिल उठायी और चल पड़ा| महाराष्ट्र में परभणी में घर से वसमत की तरफ निकला| यहाँ से वसमत ४४ किलोमीटर दूर है| निकलते समय दोपहर का एक बज रहा है| सोचा कि जितना जा सकता हूँ, जाऊँगा| काफी दिनों के विराम के बाद चलाने पर भी कठिनाई नही आयी| डेढ घण्टे में २० किलोमीटर पार हुए और वसमत सिर्फ २४ किलोमीटर दूर रहा| तो सोचा कि चलो, थोड़ा और आगे चलता हूँ| ऐसा करते करते वसमत ही पहुँच गया| अतीत में यह गाँव वसुमती नगरी नाम से जाना जाता था| पहुँचने पर बड़ा नाश्ता किया| करीब साढे तीन घण्टे लगे पहुँचने में|

हमारे लोगों की सोच अभी भी काफी स्थितिशील है। कितना भी कुछ कहिए, अभी कुछ भी उतना बदला नही है। सब कुछ वैसा ही है। रास्ते पर साईकिल और वह भी गिअर की साईकिल देख कर बच्चे चिल्लाते है, ‘वो देखो, गिअर वाली साईकिल!’ कुछ बच्चे तो साईकिल उठा कर चक्कर लगाते हैं। शहर से जितने दूर जाओ, लोगों का अचरज बढता है। उन्हे कुछ अटपटा सा लगता है। इतनी दूर (हालांकि दूरी मात्र बीस- पच्चीस किलोमीटर ही हो) साईकिल पर? और उनके कौतूहल का जवाब भी उन्हें मिल जाता है- जरूर गिअर वाली होने के कारण यह खूब दौडती होगी। कुछ लोग तो नई चीज दिखने से कुछ ज्यादा ही उत्साहित होते हैं। एक ग्रामीण ने तो कहा, यह तो मोटरसाईकिल जैसी दौडती होगी। नई चीज दिखाई देने पर ऐसी प्रतिक्रिया! शायद वे अपनी सारी निराशाएँ, अपने सारे तनाव जैसे उसके सहारे व्यक्त करते है। उनको बडी बेसब्री से ऐसी चीज की तलाश है जो उन्हे सहारा देगी। इसलिए एक छोटी सी पर नई चीज दिखाई पडने पर उनकी प्रतिक्रियाएँ उस चीज के बारे में कम और उनकी सोच के बारे में ज्यादा बताती है। खैर।

अब वापस निकलना है| साढ़ेपाँच बज रहे हैं| कम से कम सांत बजे तक तो रोशनी रहेगी| लेकिन उसके बाद घण्टा- डेढ घण्टा अन्धेरे में चलना होगा| और मेरे साथ एक मोबाईल के छोटे फ्लॅश लाईट के अलावा रोशनी नही है! देखते हैं| निकलते समय सूर्यास्त करीब आया है| शाम का लाल- पिले उजाले का नजारा और रास्ते में लगनेवाले पेड़! उस अनुभव को स्वयं ही लेना होता है; उसका निवेदन सम्भव नही है| किसी तितलि का स्पर्श कर जाना, पास के खेतों में पेडों का हिलना, गाँव के लोगों के चेहरे; बार बार बात करनेवाले स्कूल के लड़कें. . . ऐसे कई अविस्मरणीय अनुभव| जाते समय एक होटल में चाय के लिए रूका था, जाते समय भी वही रूका| वहाँ की दिदी ने चुल्हे को फिर से जला कर चाय बनाई| थोड़ी बातचीत हुई| ऐसे समय कहीं पर न मिलनेवाले लोगों के साथ मिलना होता है. .

इस यात्रा का कठिन पड़ाव सांत बजे के बाद शुरू हुआ| घर अभी २५ किलोमीटर दूर है और पूरा अन्धेरा हुआ है| एक छोटे से फ्लॅश लाईट की ही रोशनी साथ है| हालांकि सड़क पर लगभग सतत आवाजाही शुरू है| उन वाहनों का प्रकाश है| सूरज डूबने के बाद सामने शुक्र का दिया जला हुआ है| उसने डेढ़ घण्टा साथ दिया| उसके अलावा ज्येष्ठा, अनुराधा, धनु और मूल आदि तारका समूह भी नॉन स्ट्राईकर एंड से साथ दे ही रहे हैं| बीच में लगनेवाले गाँवों में दो मिनट विश्राम करते हुए यात्रा जारी रखी| इस बार भी आखरी दस किलोमीटर ने बड़ा कष्ट दिया| घर पहुँचते पहुँचते रात के नौ बजे है| अर्थात् कुल आठ घण्टे साईकिल चलायी| एक घण्टा वसमत में रूका था| अर्थात् सांत घण्टों में ८८ किलोमीटर हुए| सिख्खड़ साईकिलिस्ट के लिए बहुत आत्मविश्वास देनेवाली बात!





अब शतक का इन्तजार है| लेकिन थोड़ा रूकना होगा| करीब दो दिनों तक पैरों में थोड़ा कड़ापन रहा| उस समय में बाकी काम निपटाए| अब ५ सितम्बर २०१३ को बड़ी यात्रा करने के लिए परभणी के जिन्तुर के पास स्थित येलदरी डॅम और नेमगिरी स्थान को चुना| कुल यात्रा १२१ किलोमीटर की होगी, ऐसी योजना बनायी| इस बार सुबह साढ़े पाँच बजे निकला| सुबह शरीर बहुत सख्त होता है| फिर भी एक घण्टे में चौदह किलोमीटर जा सका| आगे कोई कठिनाई नही आयी और नौ बजे घर से ४४ किलोमीटर दूर जिन्तुर तक पहुँचा| वहाँ बड़ा नाश्ता किया| थोड़ी देर रूक कर आगे निकला|

जिन्तुर के बाद कुछ फर्क आया| गाँव की भीड़ खतम होने के बाद चढाई शुरू हुई| बीच बीच में कुछ शैक्षिक संस्थाएँ और यात्रियों से खचाखच भरे रिक्षा! कुछ साईकिल पर जानेवाले बच्चे मिले| अब सड़क बहुत खराब हो गई है|‌ कई स्थानों पर टूटी- फूटी है| सड़क पर एक दाया मोड लगा जो नेमगिरी को जाता है| लौटते समय वहाँ जाऊँगा| एक स्कूली लड़का- शिवाजी- साथ आ कर बातचीत करने लगा| वह है तो दसवी में; पर दिखाई दे रहा है छटी कक्षा का| चढाई अब थोड़ी कठिन लगी| नीचले गेअर्स पर चलाने का प्रयास किया, लेकिन फिर पैदल चलना पड़ा| अब ग्यारह बजे हैं| इसलिए धूप बहुत अधिक है| जैसे ही चढाई समाप्त हुई, फिर साईकिल शुरू की| लेकिन थोड़ी ही‌ देर में फिर चढाई और फिर पैदल यात्रा| दो बार ऐसा हुआ| एक जगह के बाद सीधा ढलान मिली| वहाँ रास्ता भी अच्छा है, इसलिए फिर साईकिल तेज़ दौड गई| फिर थोड़ी चढाई| ऐसा करते करते येलदरी पहूँच गया| जिन्तुर से इसकी दूरी थी मात्र १४ किलोमीटर; पर उसके लिए डेढ़ घण्टा लगा|

येलदरी कँप यह गाँव डॅम के पास ही है| पूर्णा नदी पर स्थित इस डॅम में अच्छा पानी है| गेट पर सरकारी लोगों ने फोटो खींचने को मनाही की, पर फिर भी फोटो लिए| जल्द ही वापस मूड़ा| आज बैल का त्योहार होने के कारण बैल बहुत दिखाई दे रहे हैं| यह परिसर देखने जैसा है| बीच बीच में फूलों की खेती! फिर से चढते- उतरते नेमगिरी की ओर जानेवाली सड़क तक पहूँचा| यह भी कच्चा ही रास्ता है! यहाँ और अधिक चढाई मिली| बड़ी मुश्किल से साईकिल चला पा रहा हूँ| आखरी एक किलोमीटर तो पैदल जाना पड़ा| यहाँ कुछ देर रूक कर मन्दिर का दर्शन लिया| यह श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र है| यहाँ शान्तिनाथ, पार्श्वनाथ, नेमिनाथ, आदिनाथ, महावीर आदि के पुतले गुफा में है| जब सड़कें नही थी, उस समय यह स्थान निश्चित दुर्गम रहा होगा| यहाँ छोटे पहाड़ है| पास में ही चन्द्रगिरी नाम की एक गुफा है| पहले देखी होने के कारण और मुख्य उद्देश्य साईकिलिंग होने के कारण वहाँ गया नही और तुरन्त निकला|
















लौटते समय जिन्तुर तक ढलान है| जिन्तुर में बड़ा नाश्ता किया| साईकिलिंग करते समय भोजन करने के बजाय थोड़े थोड़े अन्तराल में नाश्ता करता हूँ| इसके बाद भी थोड़ी ढलान होने के कारण पचास मिनट में पन्द्रह किलोमीटर हुए| उसके बाद और एक विश्राम- गाँव में चाय- बिस्किट ले कर आगे निकला| दोपहर की तेज धूप होने के कारण रूकना पड़ रहा है| इसके बाद चढाई नही होते हुए भी अधिक बार रूकना पड़ा| आखरी बीस किलोमीटर तो बड़े कठिन गए| सारी ताकत लगानी पड़ी| लेकिन तब तक शतक पूरा हो गया| परभणी में पहूँचते समय शाम के साढ़े छह बजे है. . . दिन में कुल १२१ किलोमीटर साईकिल चलाई| शतक करने का मज़ा चखा! एक मलाल यह लगा कि यह शतक सिक्स के साथ पूरा नही कर पाया; और सभी रन्स सिंगल्स में ही बनाने पड़े!

यात्रा में यह अनुभव में आया कि यह शरीर के श्रम का कार्य तो था ही, लेकिन मन का भी था| शरीर जितना ही मन का भी सहभाग इसमें था| और मन तो अस्थिर होता है| वह और अस्वस्थ हो जाता है| इसलिए उसको कुछ काम चाहिए| इसी लिए साथ में गाने रखे थे| गानों के कारण अधिक मज़ा आया| लक्ष्य और स्वदेस के गाने! जब शरीर थकता है; गति कम होती है और चलाना कठिन होता है; तब तो यह शरीर से अधिक माइंड गेम बन जाता है| क्यों कि मन का साथ भी उतना ही चाहिए| इसलिए उसे किसी जगह एंगेज रखना पड़ता है|

. . . शाम को बहुत ज्यादा थकान लगी| पहले ८८ किलोमीटर चलाने के बावजूद थकान लगी| तेज़ धूप और चढाईभरे रास्ते के कारण अधिक ऊर्जा व्यय हुई| नही तो शायद उतने ही समय में और अधिक जा पाता| अब और आगे जाना है| लेकिन पहले शरीर को ऐसी यात्रा का अधिक अभ्यस्त बनाना होगा|

तीन दिन पहले की हुई ८८ किलोमीटर की यात्रा ने शरीर के साथ मन को भी तैयार किया था| ८८ किलोमीटर करने के बाद शतक करने के सम्बन्ध में मन में पूरा विश्वास बन गया| वैसा ही अब डेढ़ सौ किलोमीटर के बारे में लग रहा है| उसमें कठिन कुछ भी नही है| सब परिस्थिति देख कर साईकिल चलाना, इतना ही तो है| मुश्किल या विशेष कुछ भी नही| यह तो सृष्टि का नियम होता है कि हम एक समय पर एक ही काम कर सकते हैं| इसलिए यदि हम दस अन्य काम थोड़े दूर रख कर एक काम पर ही ध्यान देते है, तो वह होगा ही| मल्टी टास्किंग के ज़माने में यह एक कमी है कि हमारी एकाग्रता खो रही है| कहते हैं, ९९ चीजों से यदि ध्यान हटाया, तो वह अपने आप एक चीज पर केन्द्रित हो जाता है| उसमें खास कुछ भी नही| बात सिर्फ ९९ चीजों को डिस्कनेक्ट करने की है| तेरह घण्टों में एक ही काम किया| अर्थात् ऑफिस का काम, घर का काम, रसोई, सामान रखना, रुटीन आदि बातें उस समय के पहले या बाद में करनी पड़ी| और कुछ नही|

एक व्हिडिओ: युंही साईकिल पर चला चल राही



परभणी- जिंतूर- येलदरी


अनुभवी साईकिलवालों के लिए आसान; मगर सिख्खड के लिए 'कठिन' चढाई!






यात्रा जारी है. . . अभी मन्जिल नही आयी. .


अगला भाग: ३: नदी के साथ साईकिल सफर