Wednesday, October 23, 2019

फिट रहेंगे!!


नमस्कार. आपके साथ मेरी एक नई पहल के बारे में शेअर करना चाहता हूँ|

क्या आपको लगता हैं कि आप फिट हैं और आपको और फिट होना है?

क्या आपको लगता है कि आपने व्यायाम करना चाहिए?

क्या आपको स्वस्थ जीवनशैलि अपनानी है?

और यह सब करते समय आपको कुछ दिक्कतें आती हैं, कुछ प्रश्न आते हैं?

अगर हाँ, तो आपके लिए मै लाया हूँ एक सुन्दर कल्पना| अधिक फिट, अधिक स्वस्थ एवम् सकारात्मक जीवनशैलि की तरफ जाने के लिए एक राहगीर है| अगर आपकी पूरे मन के साथ इच्छा है, तो आपको स्वयं की सहायता करने में मै आपकी सहायता कर सकता हूँ| अगर आपको लगता है कि आपको अधिक फिट, अधिक एक्टीव्ह होना है, तो आपके लिए यह कैसे सम्भव है, इसको ले कर मै आपका साथ दे सकता हूँ|

(पोस्ट का लेखक साईकिलिस्ट, मॅरेथॉनर और योग ध्यान प्रेमी है| कई साईकिल याताएँ, ट्रेकिंग, योग, ध्यान इसके अनुभव ब्लॉग पर उपलब्ध हैं- www.niranjan-vichar.blogspot.in)

शायद आपको लगता होगा कि स्वयं में ऐसा परिवर्तन लाना बहुत कठिन है, समय नही है, फुरसत नही है, कई बन्धन हैं| पर मै आपसे कहना चाहूँगा कि इन सबके बावजूद यह सम्भव है| इसके लिए मेरे पास एक संकल्पना है| आप और आपके साथ होनेवाले आपके मित्र- करीबी इन सबको खुद की सहायता करने के लिए मै सहायता करूँगा| आपका रूटीन, आपका दिनक्रम, आपकी आदतें, आपकी पसन्द, आपने पहले किए हुए व्यायाम इन सबको सामने रख कर मै आपको ऐसा व्यायाम प्रकार बताऊँगा जो आप हफ्ते में पाँच दिन तो जरूर कर सकेंगे| आपके लिए मै उस व्यायाम की एक समय सारणी बनाऊँगा और हर हफ्ते में आप कितने घण्टे एक्टीव्ह हैं, इस पर ध्यान रखूँगा| आप और आपके साथ होनेवाले अन्य लोग इनका हम एक ग्रूप बनाएँगे|‌ इस ग्रूप में मेरे सहित हर कोई हर रोज अपना फिटनेस अपडेट देता रहेगा| तीन महिनों तक मै आपके हर रोज के और हर हफ्ते के फिटनेस घण्टों का रिकार्ड रखूँगा| यदि कभी आप यात्रा कर रहे होंगे, कभी बिजी होंगे, तो उस समय भी आप कौनसे व्यायाम कर सकते हैं, यह भी आपको कहूँगा| आपको यदि दूसरा कुछ व्यायाम करना हो, तो किस तरह से वह किया जा सकता है, यह भी आपसे कहूँगा|

आपने इनमें से कुछ तो जरूर पहले कभी किया होगा या अब भी करते होंगे|

1. सूर्य नमस्कार
2. रस्सी पर कून्दना (स्किपिंग)
3. चलना
4. दौडना
5. तैरना
6. मुक्त नृत्य (फ्री डान्स)
7. साईकिल चलाना
8. छोटी और लम्बी जंप लगाना
9. डंबेल्स या अन्य साधनों द्वारा वेट लिफ्टिंग/ जिम के कुछ व्यायाम प्रकार
10. हॉकी, बॅडमिंटन, फूटबॉल, क्रिकेट आदि खेल
11. कुछ योगासन
12. स्ट्रेचिंग के मूवमेंटस

इनमें से अगर आपने एक भी पहले कभी किया हो (और जरूर आपने इनमें से कुछ पहले किए हैं, अब भी करते हैं), तो यही व्यायाम प्रकार आप अधिक नियमित किस तरह से कर सकते हैं, इसके लिए मै आपकी सहायता करूँगा| और आप आपका हर दिन का व्यायाम किस तरह रिकार्ड कर सकते हैं और उसमें आपकी प्रगति देख सकते हैं, यह भी आपसे कहूँगा| या आपके बहुत ज्यादा व्यस्त दिनक्रम में भी आप कुछ व्यायाम कैसे आसानी से कर सकते हैं, यह भी कहूँगा| जैसे, फोन पर बात करते समय बैठ कर बात करने के बजाय कमरे में इधर- उधर चलते हुए बात करना| दिन में जितना समय फोन पर बात करेंगे, उतना चलना यह अच्छा व्यायाम होता है! इसी तरह कई व्यायाम प्रकार कई सिच्युएशन्स में किए जा सकते हैं|

उसके साथ बहुतसी छोटी चीजों का सम्बन्ध भी हमारे फिटनेस के साथ होता है| बैठने की जगह फोन रखने के बजाय अगर हम थोड़ा दूर रखते हैं, तो हर मैसेज- कॉल के समय चार कदम चलते हैं| कई बार हम सिर्फ खड़े या बैठे हुए होते हैं| वहाँ भी हम चार कदम चल सकते हैं| ऐसी छोटी चीज़ें फिटनेस बढ़ाती है| उसके साथ ऐसी हर एक छोटी कृति हमें हमारे फिटनेस के बारे में याद देती है, जिससे धीरे धीरे हमारे कदम फिटनेस की तरफ बढ़ते हैं और हम फिटनेस के बारे में जागरूक होते हैं|

अगर आपकी भीतर से इच्छा हो, तो हम एक शुरुआत कर सकते हैं| आपके साथ आपके फ्रेंडस भी होंगे| आपके रोज के फिटनेस के अपडेटस देख कर उन्हे भी प्रेरणा मिलेगी और उनके अपडेटस से आपको! उसके साथ मै मेरे रोज के फिटनेस अपडेटस- रनिंग, साईकिलिंग, योगासन आदि आप को रोज बताता रहूँगा| अगर कुछ दिन आपको आलस आता है या आप बीमार होते हैं, तब भी आप फिटनेस के लिए क्या कर सकते हैं, यह मै आपको कहूँगा| अगर कुछ दिन का गैप भी आता है तो मै बिना झिझके आपको याद कराता रहूँगा या आपका स्कोअर कितना डाउन है, यह आपको बताता रहूँगा| तीन महिने अर्थात् १४ हफ्तों तक मै आपके फिटनेस पर नजर रखूँगा| उसके रिकार्डस आपके सामने रखूँगा| उसके साथ ग्रूप में किसके एक्टीव्ह घण्टों का स्कोअर कितना है, यह भी आपको बताता रहूँगा| समय समय पर आपको आनेवाली दिक्कतों में अल्टरनेटीव व्यायाम भी बताऊँगा|

आपकी इच्छा हो तो आप यह तीन महिनों के लिए कर के देख सकते हैं| तीन महिने का समय इसलिए कि किसी भी नई चीज़ का अंगीकार होने के लिए समय लगता है| नई बात कैसी है यह समझ कर उसका अनुभव लेने के लिए थोड़ा समय लगता है| और तीन महिनों में आपके दिनक्रम में काफी कुछ दिक्कतें/ बाधाएँ भी आएंगी, सो वहाँ कैसे आगे बढ़ना है, यह भी मै आपको बता सकूँगा| हर रोज मैसेज पर और फिटनेस गतिविधि रिकार्ड करने के अॅप पर मै आपके सम्पर्क में रहूँगा| बीच बीच में फोन पर बात करूँगा और आवश्यक हुआ तो आपसे मिल कर आपकी दिक्कत सॉल्व करूँगा| ग्रूप पर हर एक के फिटनेस का स्कोअर मै अपडेट करता रहूँगा| परिस्थिति के अनुसार अलग अलग विकल्प कहूँगा| और इस तरह आपको खुद की मदद करने के लिए सहायता करूँगा| तीन महिनों में आपको अॅक्टीव्ह रहने के सरल फॉर्म्युले पता चलेंगे| हम सब वॉक तो करते हैं, कई लोग मॉर्निंग वॉक भी करते हैं| पर उससे फर्क नही होता है| पर अगर हम थोड़ा सजग रह कर चलते हैं और गपशप करते हुए चलने के बजाय फास्ट वॉक करते हैं; दिन भर में कम से कम आधा घण्टा भी पसीना लानेवाली गतिविधि करते हैं (इसका मतलब महिने में कम से कम १५ घण्टे, सिर्फ एक दिन आधा घण्टा नही), तो धीरे धीरे हमारा फिटनेस बढ़ता है| अगर आपकी इच्छा है तो तीन महिनों में आप यह कर के देख सकते हैं| पर तीन महिनों की तैयारी होनी चाहिए| और मन में इच्छा होनी चाहिए|

मुझे इसमें से क्या मिलेगा? पहली बात तो आलस के सभी आक्रमण, गलत आदतें, छोटी छोटी गलतियाँ इन सब में से आगे बढ़ कर मै जो सीख रहा हूँ, वह आपके साथ शेअर करूँगा| हमें जिसमें से आनन्द मिलता है, वह दूसरों के साथ बाँटना और उनको वह आनन्द प्राप्त करते हुए देखना एक अलग तरह का सन्तोष दे जाता है| लेकीन उसके साथ मै आपसे फीस भी लूँगा| शुल्क नही, लेकीन आपके सहभाग को और मजबूत करने के साधन के तौर पर| कोई चीज़ यदी 'मुफ्त' होती है, तो हम उसे बहुत हल्के में लेते हैं| लेकीन कहीं अगर हमारे पैसे खर्च हो रहे हो, तो हम उसको ले कर गम्भीर होते हैं| इसलिए खुद को मदद करने में मै आपकी सहायता करनेवाला हूँ, इसलिए यह फीस होगी| तीन महिनों के लिए फीस होगी| फीस होगी, यह मैने सोचा है| वह कितनी है, यह आपको तय करना है| आपकी इच्छा के अनुसार आप यह तय कर सकते हैं|

यह सब कर सकते हैं- छोटे बच्चे से ले कर बुजुर्ग भी| मोटापा होनेवाले छोटे बच्चे से ले कर शुगर होनेवाले युवा बुजर्ग भी ये कर सकते हैं| अगर आपको किसी व्यायाम में या खेल के प्रकार में विशेष रुचि होगी, तो उसके लिए भी मै आपको बता सकता हूँ| तो चलिए, तीन महिनों के लिए फिट रहेंगे! आपके साथ और भी साथी होंगे, तो हम यह यात्रा इकठ्ठा कर सकते हैं| और इसी तरीके का उपयोग छात्रों में पढाई की रुचि बढ़ाने के लिए और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए भी किया जा सकता है| उनके उनकी पढ़ाई का स्कोअरकार्ड बता कर प्रोत्साहित भी किया जा सकता है| इससे उन छात्रों में अध्ययन की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ सकती हैं| छात्रों के पैरेंटस अगर ऐसा ग्रूप बनाते हैं, तो इस तरह छात्र पढ़ाई के मामले में भी फिट रह सकते हैं|

अधिक जानकारी के लिए और आपके मित्रों के साथ फिट होने हेतु सम्पर्क कीजिए:
 

निरंजन वेलणकर 09422108376
niranjanwelankar@gmail.com
www.niranjan-vichar.blogspot.in

No comments:

Post a Comment

आपने ब्लॉग पढा, इसके लिए बहुत धन्यवाद! अब इसे अपने तक ही सीमित मत रखिए! आपकी टिप्पणि मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है!