Showing posts with label हिमालय. Show all posts
Showing posts with label हिमालय. Show all posts

Saturday, March 7, 2026

Experiencing Kumaon Himalaya 7: Amazing trek to Dhwaj Mandir

✪  Enchanting trail to Dhwaj Mandir
✪  Sea of fog and mountain range
✪  Descending from a new trail
✪  Dialogue with the villagers
✪  Last night of sky watching in Satgarh
✪  Time to bid adieu to the mountains

10th December! Satgarh! Truly a dream village. Dawn sky is also excellent like the night sky! Ursa Major constellation has arisen and in fact it is tilted towards West now! Today, the last day at Satgarh! Aditya- my nephew will accompany me for trek to Dhwaj Mandir after he returns from the school. In the morning also I felt to take a walk. Here anywhere you go, it is beautiful trekking only. I started to descend and took the trail towards the road. Peaceful village, greenery, descending trail, highway in the distance and mountain ranges! Wow! I reached the road and took left turn towards Pithauragarh. 

(Here you can listen my article in audio format: https://open.spotify.com/show/00vTZSU2qaJE8FwVTHPe6p )




 


Thursday, February 19, 2026

Experiencing Kumaon Himalaya 4: Towards thrilling Munsyari!

✪  Jeep ride on a treacherous route in Uttarakhand
✪  On the bank of Gori Ganga river
✪  Memories of relief work in Jauljibi villages
✪  Munsyari- A mesmerizing village
✪  Trek to Nanda Devi Mandir
✪  Moonrise on the backdrop of Pancha Chuli peaks!

I left Satgarh on the dawn of 6th December. It is just daylight and the jeep arrived. Aditya dropped me on the road. I took the back seat. I have my telescope and binocular with me. From Satgarh Munsiyari is not much- 108 kms. But entire the route is mountainous with difficult terrain! Therefore around 4-5 hours are needed. The continuously turning road. In order to avoid vomiting, I decided that I would not eat anything till I reach Munsiyari. I had followed this during Tanakpur- Pithauragarh journey also. My experience tells me that it is useful.

(Here you can listen my article in audio format.)




Wednesday, January 7, 2026

Experiencing Kumaon Himalaya 3: Satgarh- A dream village in Himalaya!

✪  Sky watching in severe cold weather
✪  Farms on slope, small houses and distant villages obscured by fog!
✪  Trekking in serene nature
✪  Saffron snow- peaks in the evening
✪  "Watch, the tiger is standing there!"

Satgarh! Woke up at 4:30 am on 5th December. So severe cold outside! Sky watching from the terrace is next to impossible! It is almost trying to settle on a Perth pitch. But the sky is so mesmerizing! So the sky defied the cold weather. Although the Moon is shining brilliantly, it is now low in the West. There is bright Jupiter near the Moon. Sirius is low towards South. In the East, there are many stars. The Ursa Major are rising high in the sky! The Leo constellation is clear. I set the mobile for astrophotography. Hands are shaking. But oh beauty! What a blissful dawn! Slowly the birds started chirping!






Friday, January 2, 2026

Experiencing Kumaon Himalaya 2: Trekking in Pithauragarh

The morning of 3rd December! Yesterday I had to spend the night in the open at the bus stop. The bus had left at around 3 am. The ghat- journey at the dawn! The night was so long, I was wondering when will it last! But surprisingly the night was quickly over like a timelapse! When the bus stopped at Champawat for tea, it was twilight. Mountain ranges everywhere! Spiral roads! Sparse houses in the mountains and farming on the slopes! This road comes under Hirak project of "BRO". Then Lohaghat, Gurna and Pithauragarh! The road was not closed anywhere and there was not much traffic also. Reached Pithauragarh at 8:30 am.  

(Here you can listen this article.)

Relatives coming for the marriage are supposed to stay at one hotel. But this Pithauragarh! A city at around 1600 meter elevation. Snow- capped mountains are visible in the distance! I started my walk with the gentle sunshine. Asked directions to some boys and they showed me the short cut path- the walkway! Pahari people are very genuine. Had a wonderful small walk with them. Then met relatives from the side of my wife. It was a good meeting and dialogue. Later on I took ample rest. 

As it is December, the Sun sets here quite early! It is dark after 5:30 pm. The afternoon is not that cold, but the evening is very cold. I observed the night sky from the hotel terrace. There are plenty of city lights and also the Moon is almost full. So for clear sky, I need to wait a bit.

Friday, September 5, 2025

४३ दिवस हिमालयात अडकलेला माणूस!

🏔️ वैद्यकीय शिक्षण घेत असलेला ऑस्ट्रेलियन जेम्स स्कॉट
🏔️ "तिथे" ३ दिवसांहून जास्त काळ कोणीही तग धरू शकणार नाही
🏔️ बहीण जोआनचं प्रेम व तिने केलेली प्रयत्नांची पराकाष्ठा
🏔️ कराटेतून मिळालेलं शरीर, प्रसंगावधान, शिस्त आणि धैर्याची कसोटी
🏔️ सोबतीला जीवाभावाच्या माणसांच्या आठवणी, प्रेम आणि फक्त बर्फ!
🏔️ छोट्या गोष्टींमधून साध्य केलेलं आत्मबळ 
🏔️ ध्यानाद्वारे अचूक जागा सांगणारे रिनपोचे थरंगू लामा
🏔️ ऑस्ट्रेलियन लोकांची हिंमत, आत्मविश्वास आणि हट्ट
🏔️ "तू देव आहेस, कारण कोणीच माणूस इथे असा राहू शकत नाही!"
🏔️ सुटकेनंतरचा अनपेक्षित घटनाक्रम

नमस्कार! नुकतंच "Lost in the Himalayas- James Scott's 43- day ordeal" हे पुस्तक वाचलं! त्याबद्दलचा एक पोडकास्ट आधी ऐकला होता. आजच्या "विद्यार्थी दिनी" ह्या पुस्तकातून शिकण्यासारखं खूप आहे! अतिशय थरारक हे पुस्तक आहे! आणि आकाराने थोडं मोठं असलं तरी सर्व गोष्टी वर्तमानात दिल्या आहेत, त्यामुळे हे पुस्तक एकदा धरलं की सोडता येत नाही. नेपाळमध्ये एका अभ्यास भेटीसाठी आलेला जेम्स स्कॉट, २२ वर्षांचा ऑस्ट्रेलियातला वैद्यकीय विद्यार्थी! काही दिवसांच्या सुट्टीमध्ये तो नेपाळला येतो. सुट्टीत एक छोटा ट्रेक करतो. काही दिवसांनी दुसरा ट्रेक करायला जातो आणि हरवतो! अनेक दिवस होऊनही काही संपर्क नाही म्हणून अखेर त्याची बहीण जोआन त्याच्या शोधासाठी नेपाळला येते! हे पुस्तक दोघांनीही लिहीलं आहे. मुख्य मुख्य दिवसांचे घटनाक्रम दोघांच्या वर्णनातून कळतात.

(हा इथे स्पॉटीफायवर ऐकता येईल.) 

 
 

Trapped in Himalaya for 43 days- James Scott!

 🏔️ Medical student from Australia- James Scott
🏔️ "There" no one can survive more than 3 days
🏔️ Love of sister Joanne and her massive efforts
🏔️ Karate training, presence of mind, discipline and determination
🏔️ Surviving with memories of dear ones, love and just snow!
🏔️ Extracting strength from little things
🏔️ Rinpoche Tharangu Lama- "He is there"
🏔️ Courage, confidence and stubborn attitude of Australians
🏔️ "You are god, because no human can survive here!"
🏔️ Unexpected circumstances after the rescue

Hello! Recently I read this book- "Lost in the Himalayas- James Scott's 43- day ordeal" ! I had heard one podcast earlier. On today’s "Student day" this book presents great many things to learn! As things are vividly written in present, this book is unputable. James Scott, a 22 year old medical student from Australia comes to Nepal for a study tour! In some off days, he does a small trek. After some days, he goes for another trek and gets lost! Even after many days, his whereabouts are not known! Finally his sister Joanne rushes to Nepal to search him! This book is written by both of them. They both narrate developments of this saga.

 

Wednesday, March 9, 2022

हिमालय की गोद में... (कुमाऊँ में रोमांचक भ्रमण) १५ (अन्तिम): हिमालय से वापसी...

इस लेख माला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

९ नवम्बर को पाताल भुवनेश्वर की रमणीय यात्रा हुई| अब हिमालय से विदा लेने का समय आ रहा है! लेकीन १५ दिनों तक हिमालय में रह पाया और हिमालय का सत्संग ले सका! निरंतर बने रहनेवाले घाट की सड़कें, शानदार ट्रेक, रमणीय हिमशिखर, गूंजी की रोमांचक यात्रा, नए जगहों पर भ्रमण, रात में उमड़नेवाली तारों की बारात! लेकीन मज़े की बात है कि हिमालय से विदा लेते समय पहले जैसा होता था, वैसा अब होमसिक नही हो रहा है| स्पीति में‌ साईकिल चलाने के बाद हिमालय की आज्ञा ली थी, तो लगा ही नही था कि मै बिछड़ रहा हूँ| हिमालय जैसे साथ ही रहा| खैर| १० नवम्बर को बाकी लोगों को एक जगह जाना था, इसलिए उनकी यात्रा शुरू हुई| अदू हमारे साथ वापस नही आनेवाली थी, इसलिए वह सत्गड में ही ठहरी और मै उसके साथ एक और दिन सत्गड में ठहरा| दिनभर अदू पास पड़ौस के बच्चों से खेलती रही| खेत, आँगन में झरना, पेड़ और छत! पूरे दिन बन्दरों की एक टोली आयी थी| आँगन के पेड़, खेत की फसल आदि का बहुत नुकसान कर रही थी| लेकीन अदू को जैसे बन्दरों की लॉटरी लग गई! सब जगह वही थे! वह भी बिना डरे उनके पास जा रही थी| बहुत उपद्रव हुआ, तब कुछ लोगों ने घर में होनेवाली एअरगन से उन्हे डराया| लेकीन फिर भी शाम तक वे वहीं पर थे| शाम को अदू और दूसरों के साथ सत्गड में ही एक छोटा ट्रेक किया| शाम की रोशनी में शिखर लाल दिखाई दे रहे थे| दूर से ही उन्हे अलविदा कहा| अन्धेरा होते होते उस ट्रेक से घर लौटे और अदू एकदम से रोने लगी| दिनभर तो वह खेलने में व्यस्त थी| लेकीन रात में उसे माँ की एकदम से याद आ गई| उसकी माँ और नानी दूसरे स्थान पर गए थे, मौसी भी साथ नही थी| इसलिए एकदम उसके आँसूओं का बांध टूट गया| उसे ऐसे रोता देख कर शक हुआ कि क्या वह हमारे जाने के बाद भी यहाँ रह लेगी? उसका ऐसा रोना देख कर एक बार तो तय भी किया कि हमारे फ्लाईट का टिकिट कैंसिल कर उसके लिए ट्रेन का ही टिकिट निकालूँगा| रात में उसका सामान भी पैक कर के रखा|



 



Tuesday, February 22, 2022

हिमालय की गोद में... (कुमाऊँ में रोमांचक भ्रमण) १३: एक अविस्मरणीय ट्रेक (२६ किमी)

इस लेख माला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|


८ नवम्बर की सुबह| जल्द ही हिमालय से विदा होना है! पिथौरागढ़ जिले में पाताल भुवनेश्वर एक अतिशय सुन्दर गुफा- मन्दिर है| वहाँ जाने की योजना बन रही है| वहाँ अगले दिन जाएंगे, ऐसा तय हुआ|‌ इसलिए आज मै मनचाहा बड़ा ट्रेक कर सकता हूँ| कल २१ किलोमीटर चला था| आज २६ किलोमीटर घुमूँगा| उस दिन जीप में से देखे हुए बिल्कुल अन्दर के बेहद खूबसूरत रास्ते पर चलूँगा| थोड़ा सोच के तय किया कि कहाँ तक और कैसे जाऊँगा| यहाँ विद्यालय खुल गए हैं| इसलिए शुरू में सत्गड से कनालीछीना तक बच्चों के साथ पगडण्डी पर जाऊँगा| उस दिन गया था, वही पगडण्डी, लेकीन थोड़ी दूसरी तरफ से| और कनालीछीना से आगे सड़क पर चलूँगा| वापसी में कनालीछीना से सड़क से होते हुए ही आऊँगा| ऐसे कुल मिला कर २६ किलोमीटर और लगभग सवा चार घण्टे होंगे| सुबह ८ बजे बच्चों के साथ निकला| खेतों और पहाड़ के बीच से गुजरनेवाली राह! ये क्षण मन में सम्हाल के रख रहा हूँ!


Wednesday, February 2, 2022

हिमालय की गोद में... (कुमाऊँ में रोमांचक भ्रमण) ९: अदू के साथ किया हुआ ट्रेक

इस लेख माला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

३ नवम्बर २०२१! हिमालय से लौट कर ढाई महिने हो गए हैं, फिर भी वे दिन आँखों के सामने हैं| आप सब ठीक होंगे, ऐसी आशा करता हूँ और आगे के अनुभव शेअर करता हूँ| बुंगाछीना गाँव में होनेवाली पूजा, यही इस पारिवारिक यात्रा का मुख्य कारण था| उसके लिए सब बुंगाछीना पहुँचे| सत्गड- पिथौरागढ़- बुंगाछीना ऐसी यात्रा में दूरी सिर्फ ५० किलोमीटर होगी, लेकीन ढाई घण्टे लगे| बुंगाछीना में कुछ दिन पहले आए थे, तब प्रदीपजी के साथ पास के पहाड़ पर और पगडण्डियों पर अच्छा सा घूमना हुआ था| अब उसी पहाड़ के मन्दिर पर अदू को ले जाना है| जब हम गूंजी गए थे, तब वह यहाँ अच्छे से ठहरी थी| घर की भेड़- बकरियाँ, खेत का वातावरण, रिश्तेदार और अलग लोग, अत्यधिक ठण्ड, रात में बाघ का डर यह सब माहौल उसने बहुत एंजॉय किया| अत्यधिक ठण्ड से उसका चेहरा काला हो गया है| हम सभी का! उसके गाल बाद में लाल होने की मै राह देख रहा हूँ!



Tuesday, December 14, 2021

हिमालय की गोद में... (कुमाऊँ में रोमांचक भ्रमण) ४: गूंजी की ओर प्रयाण...

 इस लेख माला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

२८ अक्तूबर की सुबह बुंगाछीना- अग्न्या परिसर में अच्छा ट्रेक हुआ| यह गाँव ठीक पहाड़ के बीचोबीच है| बस बैठ कर नजारों को आँखों में संजोना है! सबके साथ बातें हो रही हैं| बातों बातों में बाघ के बारे में बहुत कुछ सुनने में आया| यहाँ उत्तराखण्ड और कुमाऊँ में शेर अक्सर दिखाई देते हैं| शेर यहाँ बिल्कुल भी अपरिचित नही है| बल्की तो नरभक्षक शेरों की कहानियाँ और उनकी शिकार करनेवाला विख्यात शिकारी जिम कॉर्बेट की कर्म भूमि कुमाऊँ ही है| हाल ही के वर्षों में शेर की दहशत फिर से बढ़ रही है| एक समय तो शेर थोड़े कम हो गए थे| जंगल जैसे टूटता गया, वैसे वन्य प्राणियों पर मुश्कील समय आया| उसमें शेर भी थे| लेकीन अब फिर से उनकी दहशत बढ़ गई है| सत्गड़ और इस अग्न्या जैसे गाँवों में भी शेर आता है और दिन में जो गाँव सुहावना और रमणीय लगता है, वह रात में सुनसान हो जाता है! रात में कोई आँगन के बाहर तक नही जाता है!


 

Monday, December 6, 2021

हिमालय की गोद में... (कुमाऊँ में रोमांचक भ्रमण)३: अग्न्या और बुंगाछीना गाँव में ट्रेक

इस लेखमाला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

२७ अक्तूबर! रात जल्द सोने से नीन्द जल्द खुली| बड़ी भयंकर ठण्ड है! लेकीन भोर का माहौल और आकाश भी देखनी की बड़ी इच्छा है| इसलिए ठिठुरते हुए बाहर आया| आसमान में तारों के खूबसूरत नजारे हैं| अष्टमी का चन्द्रमा ठीक उपर है, जिससे सितारे कुछ कम दिखाई दे रहे है| कुछ देर तक मेरे छोटे टेलिस्कोप से आकाश दर्शन किया| सुबह भी नही हुई है और घर घर लोग उठे हुए दिखाई दे रहे हैं| सत्गड का आज दूसरा दिन| लेकीन आज यहाँ से दूसरे गाँव में जाना है| वापस यही आएंगे, इसलिए थोड़ा ही सामान ले जाएंगे| सब उठ कर तैयार होने के पहले जैसे तैसे सुबह का टॉर्चर- टास्क निपट दिया और छोटे ट्रेक के लिए निकला|





























Monday, October 14, 2019

साईकिल पर जुले किन्नौर- स्पीति ११ (अन्तिम): इस यात्रा का विहंगावलोकन

११ (अन्तिम): इस यात्रा का विहंगावलोकन
 

इस लेखमाला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

७ अगस्त की सुबह बससे लोसर से निकला और शाम को मनाली पहुँचा| वास्तव में इस पूरी यात्रा का यह हिस्सा ही सबसे अधिक डरावना और रोचक भी लगा| बहुत ज्यादा बरफ भी‌ करीब से देखने का मौका मिला| अब बात करता हूँ इस पूरी यात्रा के रिलेवन्स की| पहले साईकिल से जुड़े पहलूओं के बारे में बात करता हूँ| सामाजिक विषयओं को लेकर इसके पहले भी मैने कुछ साईकिल यात्राएँ की हैं| लेकीन इस बार विशेष यह रहा कि पहली बार मेरी साईकिल यात्रा के लिए कई संस्थाएँ और लोग भी सामने आए| एक तरह की स्पॉन्सरशिप मुझे मिली| जैसा मैने पहले लेख में कहा था, स्पॉन्सरशिप एक आंशिक हिस्सा ही होती है, बाकी की तैयारी और प्रैक्टीस राईडस आदि से जुड़ा बहुत बड़ा खर्चा स्वयं ही करना होता है| फिर भी, इस तरह की स्पॉन्सरशिप प्राप्त करना एक साईकिलिस्ट के तौर पर मेरे लिए बड़ी बात है| मै फिर एक बार मन्थन फाउंडेशन, रिलीफ फाउंडेशन एवम् अन्य सब संस्थाएँ तथा व्यक्तियों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होने कई तरह से इस यात्रा में सहयोग दिया, एक तरह का सहभाग भी लिया| हिमाचल प्रदेश में और अंबाला में भी मुझे कई लोगों से मदद लेनी पड़ी, उन्हे भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद! अगर इस तरह का सहयोग मुझे मिला न होता, तो मेरे लिए ऐसी यात्रा करना लगभग नामुमकीन होता| दूसरी बात साईकिल को लेकर मैने जो तैयारी की‌ थी, जो व्यवस्थाएँ की थी, वे सब कारगर साबित हुई| जैसे साईकिल को महंगे प्रचलित टायर्स के बजाय देसी लेकीन मजबूत टायर्स डाले थे| बहुत से पथरिले और खतरनाक रास्तों पर चलने के बावजूद एक भी पंक्चर नही हुआ! उसके साथ मैने साईकिल के लिए मेरे साईकिल मित्र और साईकिल रेसर शेख खुदूस से जो थैला बनवा लिया था, वो भी बहुत काम आया| इस तरह से अब ट्रेन में आसानी से साईकिल कहीं से कहीं ले जा सकता हूँ! एक परेशानी हमेशा के लिए हल हुई| साईकिल चलाने से जुड़ी बाकी तैयारी भी वैसे ही काम आई| साईकिल को भी धन्यवाद देता हूँ, उसने खूब साथ निभाया!






Monday, September 3, 2018

पिथौरागढ़ में भ्रमण भाग ६: काण्डा गाँव से वापसी

६: काण्डा गाँव से वापसी
 

इस लेखमाला को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए|

१ दिसम्बर २०१७ की सुबह| काण्डा गाँव में विवाह का माहौल है| रातभर लोग जगते रहे| नाच- गाना भी हुआ| सुबह जल्दी निकलने की तैयारी है| यहीं से बारात निकलेगी| सुबह रोशनी आने के पहले अन्धेरे में इस गाँव का अलग दर्शन हुआ| चाय- नाश्ता ले कर यहाँ से निकलने के लिए चले| अब कल वाला ट्रेक फिर उल्टी दिशा में करना है| ट्रेक तो छोटा सा ही है| एक दो जगहों पर ही एक्स्पोजर है या पैर फिसलने जैसी सम्भावना है| कल आते समय मेरी बेटी को आशा ने लाया था| बहुत दूरी वह पैदल चली और फिर गोद में बैठ कर| ट्रेक तो मै आराम से कर लूँगा, लेकीन ऐसी जगह बेटी को उठा कर ले जाने का साहस मुझमें नही है| उसे तो यहाँ की स्थानीय दिदी उठा कर ले जाएगी, ऐसा तय हुआ| मैने कुछ सामान उठा लिया| और सुबह की ओस की‌ उपस्थिति में ही निकल पड़े| साथ ही बारात भी निकली| एक जगह मन्दीर में दर्शन ले कर वे आगे आएंगे| यहाँ कोई‌ भी वाहन नही आ सकता है| इसलिए सबको पैदल ही चलना है| अगर कुछ बड़ा सामान होता है, तो उसके लिए घोडा है|








Monday, October 5, 2015

अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: १० इस मोड़ से जाते हैं . . (अन्तिम)

१. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: १ हिमालय की गोद में . . .  
२. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: २ नदियाँ पहाड झील और झरने जंगल और वादी   
३. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोS हिमालय: ३ चलो तुमको लेकर चलें इन फिजाओं में    
४. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोS हिमालय: ४ जोशीमठ दर्शन  
५. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ५ अलकनन्दा के साथ बद्रिनाथ की ओर      
६. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ६ औली जाने का असफल प्रयास और तपोबन यात्रा       
७. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ७ हिमालय की आज्ञा ले कर ऋषीकेश की ओर   
८. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ८ ऋषीकेश दर्शन   
९. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ९ ऋषीकेश से प्रस्थान
इस मोड़ से जाते हैं . . (अन्तिम) 

दिसम्बर को अहमदाबाद से अगली ट्रेन ले ली| यात्रा अब अन्तिम चरण में है| जल्द ही घर पहुँचूँगा| लेकिन जीवन की यात्रा तो अविरत चलती रहती है| जीवन तो चलता ही जाता है| धीरे धीरे यह वर्ष समाप्त होगा| यह वर्ष अनुठा रहा| कह सकता हुँ कि इस वर्ष पहली बार ट्रेकिंग की शुरुआत की| इसी वर्ष महाराष्ट्र के गोरखगड में पहली बार ट्रेकिंग किया और अब हिमालय में| वाकई जो नजारे देखे वे अद्भुत ही थे| जितनी बार हिमालय में गया हुँ उतनी बार अवाक् हुआ हुँ|

जैसे हिमालय के चरणकम पर बसें गाँवों से आगे बढते हैं, वैसे ही उसका विशाल स्वरूप दृग्गोचर होता है| एक के बाद एक शृंखलाएँ दृश्यमान होती है| कुदरत के करीब जाने पर वहाँ की ताज़गी और शान्ति आल्हादित करती है| लौटने पर भी हिमालय बुलावा देता ही रहता है| लौटते समय एक साथ दिखाई दिए वे हिमशिखर अब भी पुकार रहे हैं! हिमालय का सम्मोहन ऐसा है कि जो इसमें फंस गया वह ज्यादा दिनों तक उससे दूर नही रह सकता है. . .

अब फिर वही शहर की घिसी पिटी शृंखला. . वही काम धाम| जब पूरी यात्रा कर घर पहुँचा, तब पहले कुछ समय विश्राम किया| २३ दिसम्बर का दिन है| जैसे ही न्यूज देखे, एक समाचार ने बड़ा ही अस्वस्थ कर दिया| एक झटके से लगा कि जीवन में बहुत कुछ बदल रहा है| वह समाचार था सचिन तेण्डुलकर के एकदिवसीय संन्यास का| अप्रत्याशित बिल्कुल भी नही; लेकिन उतना ही अस्वस्थ करनेवाला| मेरे जैसे कई करोड़ लोग होंगे जिन्हे शायद उस दिन लगा हो कि अब बचपन वाकई समाप्त हो गया. . . वह क्षण ही इस पूरी यात्रा का भरत वाक्य है| उस क्षण में जैसे एक आर या पार की स्थिती हो गई| खैर|

करीब ढाई साल की हुई इस यात्रा का और एक महत्त्व भी है| दिसम्बर २०१२ में यह यात्रा करने के छह ही महिनों बाद उत्तराखण्ड में प्रलयंकारी बाढ़ आयी| जिन जिन स्थानों पर मै गया था- वहाँ भारी तबाही मची| पिथौरागढ़ जिले से ले कर कर्णप्रयाग, पिपलकोटि, जोशीमठ, विष्णुप्रयाग, बद्रिनाथ रोड़ और फिर टिहरी, ऋषीकेश आदि स्थानों पर भाई हानि हुई| बड़ी ही डरावनी तस्वीरें सामने आने लगी| जो स्थान मैने करीब से देखे, वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए| जोशीमठ के पास बने पनबिजली के केन्द्र हो या ऋषीकेश में गंगा रेसॉर्ट हो|

पश्चिमी विक्षोभ एक निमित्त बना और बरसों से मानव द्वारा पर्वत में किए गए अतिक्रमण की किमत चुकानी पड़ी| बड़ी संख्या में पेड़ कटते गए तो पर्वत में पानी पकड़ने की क्षमता कम हुई; मिट्टी फिसलने लगी| पहाड़ को तोड कर निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर हुआ था; तो उससे पहाड़ नाज़ुक बने थे| क्लाएमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भी पर्यावरण अब अनिश्चित सा हो गया है| इन सब कारणों से बड़ा विनाश हुआ| यह एक तरह से इन्सान को रोकने का कुदरत का तरिका है| जिन लोगों ने वह दर्द सहा हो, वही उसे समझ सकते हैं|

इसलिए अब इन्सान के पास थोड़े ही विकल्प है| एक तो इस हादसे से सीख कर स्वयं को नियन्त्रण में लाए और प्रकृति में कोई भी हस्तक्षेप न दे या. . . या फिर इससे बड़ी किमत चुकाने के लिए तैयार रहें| लेकिन जो लोग ऐसी आपदा को दैवी आपदा कहते हो, वे कैसे अपनी गलतियाँ मानेंगे| अत: इस मोड़ से अब दो ही रास्ते आगे जाते हैं| लेकिन गलतियों से सीखना इन्सान का स्वभाव नही है| खैर|

व्यक्तिगत तौर पर इस यात्रा ने मेरे लिए भी नए रास्ते बनाए| जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण दिया| ट्रेकिंग या साईकिलिंग में यह खास बात होती है कि रफ्तार कम हो जाती है| और हम सामान्य जीवन में तेज़ रफ्तार से जाते समय जिन चीजों से वंचित रहते हैं, उन्हे ट्रेकिंग में करीब से देख सकते हैं| बल्कि कहना होगा पहली बार उन्हे देख पाते हैं| किसी भी मार्ग पर यदि हम बाईक या कार से जाते हैं तो झटके में से निकल जाते हैं| लेकिन कभी उसी मार्ग पर टहलते हुए जाते हैं, तो दृष्टि अलग होती है| बारिकी से चीजें देख सकते हैं| और छोटी छोटी चीजों का अधिक आनन्द भी ले सकते हैं| एक ही छोटे से मार्ग में इतनी चीजें भी होती हैं, उसका अहसास हमें तब होता है| इसके साथ हमारा ध्यान भी गन्तव्य के बजाय देखने पर अर्थात् दृष्टि पर होने लगता है|



















 
सभी पाठकों को बहुत बहुत धन्यवाद दे कर नमन करते हुए अब इस लेखन को विराम देता हुँ| अगले किसी पड़ाव पर मिलने तक अलविदा, राम- राम! बहुत बहुत धन्यवाद!

Saturday, October 3, 2015

अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ९ ऋषीकेश से प्रस्थान

१. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: १ हिमालय की गोद में . . . 
२. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: २ नदियाँ पहाड झील और झरने जंगल और वादी  
३. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोS हिमालय: ३ चलो तुमको लेकर चलें इन फिजाओं में   
४. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोS हिमालय: ४ जोशीमठ दर्शन 
५. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ५ अलकनन्दा के साथ बद्रिनाथ की ओर    
६. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ६ औली जाने का असफल प्रयास और तपोबन यात्रा     
७. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ७ हिमालय की आज्ञा ले कर ऋषीकेश की ओर 
८. अस्ति उत्तरस्यां दिशि नाम नगाधिराजः पर्वतोs हिमालय: ८ ऋषीकेश दर्शन
 

ऋषीकेश से प्रस्थान
२१ दिसम्बर सुबह जल्दी ऋषीकेश से ट्रेन लेनी है| ऋषीकेश से सुबह करीब सात बजे दिल्ली के लिए एक पॅसेंजर चलती है| इस ट्रेन से मुझे गाज़ियाबाद जंक्शन तक जाना है जहाँ परिवार के अन्य सदस्य मुझे मिल जाएंगे और वापसी की यात्रा शुरू होगी| ऋषीकेश स्टेशन यहाँ से करीब चार किलोमीटर दूर है| सोचा कि यह पैदल ही चलूँ| इस पूरी यात्रा में सम्भवत: चलने को प्राथमिकता दी थी, इसलिए आज भी पैदल चलना है| स्टेशन कितना दूर है, यह ठीक पता नही है, इसलिए सुबह सवा पाँच बजे ही निकला| बाहर बिल्कुल रात का अन्धेरा छाया है| 

धीरे धीरे चलने के कारण ठण्ड कम हुई| पीठ पर बड़ी सी बॅग है, इसलिए पसीना भी आया| थोड़ी देर में रोशनी फूटने लगी| लोग दिखने लगे| धीरे धीरे कोहरे से ढके पहाड़ भी दिखने लगे| आज इनसे विदा लेना है| मन में एक तरह की अशान्ति और इस बिरह के कारण खेद है| वाकई पिथौरागढ़ से शुरू हुई इस यात्रा में यहाँ तक बहुत कुछ देखने को मिला| इनकी स्मृतियाँ तो साथ रहेगी ही|

आगे जाने पर थोड़ी पूछ ताछ कर स्टेशन का रास्ता ढूँढ लिया| सुबह वातावरण में बड़ी ताजगी होती है| एक तो मानवीय उपद्रव न के बराबर होने के कारण प्रकृति अपने शुद्ध स्वरूप में मिलती है| पँछियों की चहचहाट, ताज़ा हवा, पेडों की सरसराहट और शीतल ठण्ड! जल्दी निकलने का लाभ मिला- टिकिट के पास कोई भीड़ नही है| टिकिट निकाल कर प्लॅटफॉर्म में गया| यहाँ एक ट्रेन खड़ी है| लेकिन पूछने पर किसी ने नही बताया कि यही दिल्ली पॅसेंजर है| कुछ लोग कह रहे हैं कि यह लक्सर तक जाएगी; फलाँ गाँव तक जाएगी| उस पर कुछ ठीक से लिखा भी नही है| स्टेशन पर काम करनेवाले से पूछा तो उसने बताया कि यही दिल्ली पॅसेंजर है| मन कितना चंचल होता है| दो मिनट पहले तक इतना अस्वस्थ और अब बिल्कुल निश्चिंत! मन तो बस एक पेंडुलम है जो इस तरफ से उस तरफ भागा जाता है. . .

समय पर ट्रेन शुरू हुई| कोहरे में लिप्त भूमि से आगे बढ़ने लगी| हरिद्वार के दर्शन ट्रेन से ही कर लिए| धीरे धीरे भीड़ बढ़ने लगी| यात्रियों में कई छात्र भी हैं| रूड़की के बाद ट्रेन ने उत्तराखण्ड छोड दिया| इस बार हिमालय से विदाई हो गई|

शाम की ट्रेन गाज़ियाबाद से रात दस बजे है| यह पॅसेंजर दो घण्टा भी लेट हुई तो भी सात बजेगी गाज़ियाबाद छोडेगी| ट्रेन अधिक लेट नही है| फिर भी मन में‌ थोड़ी असहजता जरूर है| परिवार के सदस्य भी सुबह टणकपूर से निकले हैं| वे गाज़ियाबाद में ही मिलेंगे और फिर आगे की यात्रा साथ होगी| ट्रेन कुप्रसिद्ध देवबन्द से गुजरी| जैसे जैसे दिल्ली पास आने लगा, ट्रेन की भीड़ बढ़ गई| अब तो यह मुंबई की लोकल जैसी भरने लगी है| शायद गाज़ियाबाद में उतरने में दिक्कत हो सकती है| हमेशा से मन में बड़े महानगरों के प्रति एक अस्वस्थ भाव रहा है| जितना हो सके, दिल्ली जैसे बड़े शहर टालने का प्रयास करता हुँ| एक तो कौनसी ट्रेन किस स्टेशन से छूटती है या कौनसी बस किस बस अड्डे से निकलती है, यह ठीक से पता करना मुश्किल होता है| और खर्चा भी बहुत होता है| इसलिए इस बार दिल्ली के बजाय गाज़ियाबाद से ही ट्रेन बदलने की योजना बनायी| जैसे गाज़ियाबाद पास आता गया, अस्वस्थता बढ़ने लगी| ट्रेन के दरवाजे के पास जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी| लेकिन सकुशल उतर गया|

यहाँ परिवार के सदस्यों से मिलना हुआ| उन्हे मै पिथौरागढ़ में ही छोड आया था| आंठ दिनों के बाद हम मिल रहे हैं| अब यहीं से रात अहमदाबाद की ट्रेन है| १६ दिसम्बर के काण्ड को हुए मात्र चार- पाँच दिन हुए हैं| इसलिए वह भी एक चिन्ता का विषय है| जल्द से जल्द दिल्ली क्षेत्र से निकलना चाहता हुँ| खैर| कोई परेशानी के बिना अहमदाबाद एक्स्प्रेस ले ली| अब इस यात्रा का अन्तिम चरण शुरू हुआ|

पिथौरागढ़ से निकलने के बाद की यात्रा अब भी जेहन में ताज़ा है| पहले दिन प्रात: साढ़ेपाँच बजे पिथौरागढ़ से बागेश्वर की बस ले ली| कोहरे के बीच यात्रा शुरू हुई| 'हर हर भोले नमो शिवाय' के साथ इस यात्रा का प्रारम्भ हुआ! चौकोरी के पास पहली बरफ दिखी| बागेश्वर से बैजनाथ स्थानीय बस में आया| वहाँ बस में उतरते समय कई लोगों ने आत्मीयता से रास्ता बताया| फिर बैजनाथ में भ्रमण| ग्वालदाम का अपूर्व नजारा| पिण्डर नदी और कर्णप्रयाग! फिर जोशीमठ- अलकनन्दा और बद्रिनाथ के पास बरफ! लौटते समय आज्ञा देनेवाले हिमालय के शिखर! अन्तत: ऋषीकेश में आश्रम और गंगा के दर्शन| यह मेरे जीवन का हिमालय का पहला छोटा सोलो ट्रेक था| बहुत मज़ा आया|

यथा समय ट्रेन अहमदाबाद पहुँची| यहाँ से अब और एक ट्रेन बदलनी है| सीधे मुंबई तक के ट्रेन का बूकिंग नही मिल पाया है| कुछ घण्टे अहमदाबाद में रूकने के बाद आगे निकले| वैसे तो जीवन में कहीं ठहरना होता ही नही| जो स्थान मन्जिल जैसा लगता है, वह भी एक सराय के अलावा कुछ नही होता है. .