आकाश दर्शन और ज्ञान रंजन

 नमस्ते!

 मेरी‌ नई पहल के बारे में आपको जानकारी देता हूँ| २०२१ नए साल से मैने दो नई एक्टिविटीज शुरू की है| एक है आकाश दर्शन सेशन्स का आयोजन और दूसरा है बच्चों के लिए ज्ञान- रंजन सेशन्स का आयोजन| आकाश दर्शन सेशन में मै २- ३ घण्टे के सत्र में आकाश में दिखनेवाले विविध आश्चर्य, टेलिस्कोप से गुरू- शनी और बाकी ग्रह, विशेष तारे, नेब्युलाज और गैलेक्सीज आदि दिखाऊँगा| यह सेशन सिर्फ ज्ञान वर्धक ही नही, बल्की recreational and fun activity जैसा होगा| स्कूल के छात्र, फॅमिली ग्रूप्स आदि के लिए मै खुद यह सेशन्स कंडक्ट करूँगा| 

 



 

 










मेरी टेलिस्कोप से गुरू- शनी (२१ दिसम्बर २०२० का ग्रेट कंजंक्शन) 

















बच्चों के लिए ज्ञान रंजन

आकाश दर्शन के अलावा में अलग से बच्चों के लिए यह विशेष सेशन भी लूँगा जिसमें सोचने का हुनर, अलग से सोचने की दृष्टि, मनोरंजन के साथ ज्ञान और सीखना आदि चीजें छोटी छोटी activities के द्वारा बताऊंगा| स्कूल में बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए या दूसरों को अवसर देने के लिए नही सीखाया जाता है| लेकीन बच्चे छोटी activities के साथ यह भी सीख सकते हैं| अलग नजरिए से कैसे सोचा जाता हैं, खुद में कितनी सारी क्षमता छिपी पड़ी हुई होती है, यह जान सकते हैं| 


यह सेशन बच्चों के दो ग्रूप में अलग होगा| पहला ग्रूप पाँचवी से सांतवी कक्षा के बच्चे और दूसरा ग्रूप आंठवी- नौवी कक्षा के बच्चे|


इन सभी सेशन्स के लिए और इसके साथ आपको मेडीटेशन या फिटनेस का सेशन चाहिए हो तो उसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप सम्पर्क कर सकते हैं|


निरंजन वेलणकर, niranjanwelankar@gmail.com, 09422108376. 


बहुत बहुत धन्यवाद!




No comments:

Post a Comment

Thanks for reading my blog! Do share with your near ones.