Showing posts with label सज्जनगड. Show all posts
Showing posts with label सज्जनगड. Show all posts

Wednesday, November 1, 2017

योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ६: पाँचवा दिन- वाई- सातारा- सज्जनगढ़

योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा १: असफलता से मिली सीख 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा २: पहला दिन- चाकण से धायरी (पुणे) 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ३: दूसरा दिन- धायरी (पुणे) से भोर 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ४: तिसरा दिन- भोर- मांढरदेवी- वाई 
योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ५: चौथा दिन- वाई- महाबळेश्वर- वाई

पाँचवा दिन- वाई- सातारा- सज्जनगढ़
२ अक्तूबर. दो दिन वाई में ठहरने के बाद आज वाई से निकलना है| सुबह निकलने के पहले अन्धेरे में टहलने का आनन्द लिया! आज इस यात्रा का पाँचवा दिन! क्या यात्रा रही है यह! एक तरह से अब भी विश्वास नही हो रहा है कि मै कल सचमूच महाबळेश्वर गया था! आज देखा जाए तो आसान ही पड़ाव है| यहाँ से बत्तीस किलोमीटर पर सातारा शहर और उसके बाद पन्द्रह किलोमीटर पर सज्जनगढ़! कोई कठिनाई नही आनी चाहिए| लेकिन हम जो सोचते हैं, वैसा हर बार तो नही होता है!