Wednesday, October 11, 2017

योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा २: पहला दिन- चाकण से धायरी (पुणे)


योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा १: असफलता से मिली सीख


: पहला दिन- चाकण से धायरी (पुणे)

२८ सितम्बर| सुबह जल्द उठ कर निकलना है| आज पहला दिनहै, लेकीन सामान बान्धना, सब चीज़ें साथ में रखना इसकी तैयारी पहली की है| इसलिए सुबह आराम से निकला| मन बिल्कुल शान्त है| कल से कुछ भी तनाव नही है| बिजनेस एज युज्वल जैसा ही लग रहा है| पूरा उजाला होने के पहले पौने छे बजे निकला हूँ| आज का पड़ाव वैसे बहुत छोटा है| पहले कई बार यह दूरी पार भी की है| करीब सवा तीन घण्टों में पहुँचूंगा ऐसी उम्मीद है|

सुबह का सन्नाटा, हल्की सी ठण्ड और ताज़गी! और एक अन्जान यात्रा का आरम्भ! मन में अपनेआप गीत गूँजने लगा- तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो, क्या ग़म है जिसको छुपा रहे हो! उसके बाद अपने आप पूरा गाना बजता गया और मै सुनता गया| अगर कोई गाना- सिर्फ उसके बोल नही, उसका पूरा संगीत अगर याद हो, तो मन ही मन ऐसा गाना सुनने में बड़ा मज़ा आता है| इसके बाद दूसरा गाना मन में बजने लगा- तू मेरे साथ साथ आसमाँ से आगे चल, तुझे पुकारता है तेरा आनेवाला कल, नई हैं मन्जिलें, नए हैं रास्ते, नया नया सफर है तेरे वास्ते!



पहली नदी- इन्द्रायणी!





































हाल ही में की गई कुछ राईडस याद आ रही है| भीमाशंकर की यात्रा विफल होने पर भी वहाँ मेरा स्टॅमिना बढ़ा था| और पैर भी बिल्कुल नही दुखे थे| और दूसरे दिन जल्द रिकवर भी महसूस कर रहा था| शायद ऐसा हो सकता है कि रनिंग से मेरा स्टॅमिना थोड़ा बढा जरूर होगा, लेकीन कुछ दिनों तक साईकिल लगातार न चलाई हुई होने के कारण पैर उतने तैयार नही थे| इसीलिए उस राईड में तकलीफ हुईं और मै बढ़ा स्टॅमिना साईकिल चलाने में महसूस नही कर पाया होऊंगा| लेकीन उसके बाद पीछले दिनों में जो छोटी २०- ३० किलोमीटर की राईडस की, उसमें धीरे धीरे पैर खुलते गए| और दूसरी यह बात भी है कि स्टॅमिना/ फिटनेस बढ़ाना भी कोई अचानक होनेवाली बात तो नही है| वह भी घाट का रास्ता चढ़ने जैसा ही है| धीरे धीरे ऊँचे स्तर पर जाना होता है| सीधा रास्ता नही होता| जो भी हो, आज और आनेवाले दिनों में पता चल ही जाएगा|



ऊर्जा स्तर बनाए रखने के लिए यह पहले से ही सोच रखा है कि पन्द्रह बीस किलोमीटर बाद कुछ ना कुछ खाता रहूँगा और पच्चीस- तीस किलोमीटर पर बड़ा नाश्ता भी करूँगा| इसलिए पहले पन्द्रह किलोमीटर पूरे होने के बाद चिक्की खाई| पानी में भी इलेक्ट्रॉल डाल रखा है, वही पीऊँगा| पच्चीस किलोमीटर पर आधा पड़ाव है| वहाँ‌ मेरे मित्र के साथ हेवी नाश्ता किया| इसके बाद अब रास्ता हायवे से जाएगा| हायवे से जाने का एक थोड़ा टेन्शन भी है और एक लाभ भी है| टेन्शन यह कि बड़े बड़े वाहन बड़ा हायवे होने पर भी बहुत नजदीक से दौड़े जाते हैं| साईकिल के लिए कभी कभी जगह नही रहती है|‌ और लाभ यह है कि इतने तेज़ी से जानेवाले वाहन देख कर अन्जाने में मन भी और तेज़ी से चलने की कोशिश करता है|‌ अनकॉन्शस मन में कंपिटीशन जैसी बात होती है| इसलिए अक्सर मैने अतीत में देखा है कि हायवे पर रास्ता जल्दी पार होता है| खैर| अभी भी सुबह के आठ ही बजे है, इसलिए यातायात कम है| आराम से निकल पड़ा| अब भी थोड़ी थोड़ी ठण्डक है! एक जगह पर हायवे पर धुन्द भी मिली! धूप निकलने के बावजूद धुन्द मिली|









































अच्छा नाश्ता करने का लाभ हुआ और चालिस किलोमीटर के बाद भी‌ कोई थकान नही हुई| उसी‌ गति से आगे बढता गया| अब एक बहुत छोटा पाँचवे ग्रेड का घाट लगेगा| पहले जब मेरा स्टॅमिना बहुत ही अच्छा था, तब मैने उसे २-१ पर पार किया था| अब भी मै कोशिश करूँगा कि उसी गेअर पर उसे पार करूँ और देखते देखते कर भी पाया| एक- दो जगह पर थोड़ी सी दिक्कत हुई, लेकीन फिर भी आराम से ही पहुँच गया| समय रहते ९.४० को धायरी, डिएसके में पहुँच गया| बीच में पौन घण्टा रूका था, तो ४९ किलोमीटर की दूरी करीब करीब सवा तीन घण्टे में ही पार की! वाह!

लेकीन अभी आज का दिन खतम नही हुआ है| अब अच्छा विश्राम करना है और फिर मेरा रूटीन काम करना है| फ्रेश हो कर भोजन करने के बाद बहुत नीन्द आने लगी| लेकीन इसका कारण थकान नही, बल्की कल रात सोने में हुई देरी है| रात में मुश्कील से पाँच- छह घण्टे सोया था| इसलिए दोपहर में थोड़ी देर लेटना पड़ा| लेकीन उसके बाद दिन अच्छा गया| शाम को भी एक बार साईकिल चलायी और इस हिल के नीचे जा कर वापस आया| भीतर से बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूँ| दिन कुल मिला कर अच्छा ही गया, लेकीन रात में नीन्द ठीक न होने से नीन्द की‌ कमी महसूस हो रही है| इसलिए रात को बहुत जल्द सोना है| एक एक मिनट की नीन्द किमती‌ है! अब कल यहाँ से लगभग पचास किलोमीटर दूर होनेवाले पुणे जिले के भोर गाँव जाना है| देखते हैं| पहला दिन तो अपेक्षाकृत रहा| और भाई के घर में ही आने से एक तरह का कम्फर्ट झोन भी है| असली यात्रा कल से शुरू होगी|








































आज की यात्रा- ४९ + = ५१ किमी| आज चढाई कम थी|






















































अगला भाग- योग ध्यान के लिए साईकिल यात्रा ३: दूसरा दिन- धायरी (पुणे) से भोर

2 comments:

  1. साइकिल की सवारी, सबसे न्यारी।
    न प्रदूषण, न खर्चा।

    ReplyDelete
  2. टिप्पणियों के लिए धन्यवाद!!

    ReplyDelete

आपने ब्लॉग पढा, इसके लिए बहुत धन्यवाद! अब इसे अपने तक ही सीमित मत रखिए! आपकी टिप्पणि मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है!